आरिफ नियाज़ी।
रुड़की जिला सहकारी बैंक पर साधन समिति सचिव परिषद और सहकारी समिति के सभी कर्मचारियों का तीन दिन से चला आ रहा धरना फिलहाल 23 मई तक स्थगित कर दिया गया है।रुड़की पहुंचे जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति पुष्कर सिंह पोखरिया के हस्तक्षेप के बाद सभी कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि फिलहाल कमेटी का निर्णय आने के बाद ही अग्रिम निर्णय लिया जायेगा।दरअसल सहकारी समितियों के कैडर सचिव और सभी कर्मचारी सी 153 के तहत धनराशि कैडर फंड में जमा करने की मांग पर अड़े हैं जिसके चलते सूचना मिलने पर जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति पुष्कर सिंह पोखरिया आज शाम जिला सहकारी बैंक बी टी गंज रुड़की पहुंचे थे जहां उन्होंने कर्मचारियों के पदाधिकारियों से बंद कमरे में कई घंटे तक वार्ता की।इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आगामी 23 मई को बैंक द्वारा एक कमेटी गठित की गई है जिसमें सी डी ओ आकांक्षा कोंडे और बैंक की जी एम वंदना लखाड़ा भी शामिल रहेंगी जिसमें यूनियन से जुड़े कर्मचारी भी शामिल रहेंगे।आगामी 23 मई को होने वाली इस कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं फिलहाल अग्रिम निर्णय तक धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर सुरेश कुमार सैनी, पैक्स कैडर सच्चीअनिल कुमार सैनी, श्याम कुमार गुप्ता, नंदन अग्रवाल,मदन लाल,राजपाल सिंह,राहुल, नरेंद्र कुमार,प्रदीप कुमार,अतुल यादव,अनिल कुमार चौहान आदि सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।