आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के बुग्गावाला गांव में ग्राम समाज की भूमि से लगभग सौ पॉपुलर के कटने से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही भगवानपुर से तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ो की जांच की ।मौके पर आसपास के किसान भी बड़ी संख्या में पहुंच गए।आरोप है कि बुग्गावाला के एक किसान द्वारा ही ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पॉपलर के पेड़ों का सौदा किया था जिसके बाद ठेकेदार ने आनन फानन में अपनी लेबर लगाकर लगभग सौ पेड़ों पर आरी चला दी।जैसे ही इसकी सूचना तहसील प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंची तो प्रशासन की टीम पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।बताया गया है कि मौके पर आरोपी किसान को भी बुलाया गया जहां तहसील प्रशासन के साथ उसकी काफी नोंकझोंक भी हुई किसान सभी पेड़ो को अपनी भूमि में होना बता रहा था।फिलहाल तहसील प्रशासन ने सभी पेड़ो को मौके पर ही रोक दिया है अब खेत की पैमाईश और पूरी जांच के बाद तहसील प्रशासन की टीम आगे की कार्रवाई करेगी।वहीं भगवानपुर तहसीलदार दयाराम का कहना है कि उन्हें बुग्गावाला में ग्राम समाज की भूमि से सैंकड़ों पेड़ पॉपलर के कटने की सूचना मिली थी जिसके लिए टीम मौके पर भेजी गई थी फिलहाल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।