Jan Mudde

No.1 news portal of India

इंटर की परीक्षा में फेल छात्रा ने लगाई गंगनहर में छलांग,वीडियो हुआ वायरल,युवक ने बचाई छात्रा की जान

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की के सोलानी पार्क के पास एक छात्रा के द्वारा 12वीं कक्षा में फेल होने पर गंगनहर में छलांग लगा दी। छात्रा को गंगनहर में डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद एक युवक के द्वारा अपनी जान पर खेल कर छात्रा की जान बचाई । युवक के छात्रा को गंगनहर डूबने से बचाते समय किसी ने विडियो बना लिया जो आज सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विडियो में एक युवक एक छात्रा को गंगनहर में डूबने से बचाता हुआ साफ़ नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज आया है। परीक्षा में रुड़की निवासी एक छात्रा 12वीं कक्षा में फेल हो गई है। जिस कारण छात्रा इस कदर निराश हुई की उसने मौत को अपने गले लगाना उचित समझा। जिसके चलते छात्रा ने सोलानी पार्क के पास पहुंचकर अचानक ही गंगनहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद छात्रा गंगनहर में डूबने लगी। छात्रा को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद एक युवक के द्वारा अपनी जान पर खेल कर छात्रा को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही छात्रा की जान बचा ली गई है।

युवक के द्वारा छात्रा को गंगनहर डूबने से बचाते समय किसी व्यक्ति के द्वारा विडियो बना लिया गया है। जो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। विडियो में एक युवक एक छात्रा को गंगनहर में डूबने से बचाता हुआ साफ़ नजर आ रहा है। छात्रा को गंगनहर से बाहर निकालने के बाद छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुँच कर मामले की जानकारी ली है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369