आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्राओं ने एक बार फिर बाजी मारी है खास बात यह है कि इस बार मुस्लिम छात्राओं ने भी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छे अंक हासिल कर अपने माता-पिता के साथ साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है रुड़की एस एस डी पी सी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपने माता पिता और संस्थान का नाम रोशन किया है।
इस संस्थान की हाईस्कूल की छात्रा सोनम मलिक पुत्री अब्दुल वहीद ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं सोनम मलिक का सपना है की वह पढ़ लिखकर आई पी एस की परीक्षा पास कर देश की सेवा करे।वहीं कलियर निवासी रब्बी पुत्री नईम ने 83.2प्रतिशत अंक हासिल किए हैं वह साइंस साइड से पढ़ाई कर रहीं हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं। कलियर निवासी वसीम अहमद की पुत्री इल्मा वसीम ने इंटर क्लास विज्ञान वर्ग में 361अंक लाकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है वह डॉक्टर बनना चाहती हैं।
इसी तरह बेलड़ी गांव निवासी नीलू पुत्री घनश्याम ने इंटरमीडिएट में 85.6 प्रतिशत अंक हासिल करके अपने संस्थान और परिवार का नाम रोशन किया है अब उसका सपना है की वह एक अच्छी अधिवक्ता बने। इसी संस्थान की सबा पुत्री नसीम निवासी माहिग्रान बंधारोड 82.6अंक हासिल किए जबकि रामपुर निवासी मारशा पुत्री इस्तखार ने 82.6,अंक हासिल किए हैं वह भी अधिवक्ता बनना चाहती हैं
विज्ञान वर्ग में सहरीन पुत्री मोबिन 82.6,और सदफ शिराज पुत्री तौहीद अली निवासी मुकर्रबपुर ने पांच सौ में से चार सौ अंक हासिल कर अच्छा प्रदर्शन किया है वह भी डॉक्टर बनना चाहती है।सभी छात्राओं ने इस सफलता के लिए अपने माता पिता और स्कूल प्रबंधन को श्रेय दिया है।वहीं एस डी कॉलेज की रजनी पुत्री सूरजभान ने 403अंक हासिल किए हैं
जबकि निधि रोहेवाल निवासी गणेशपुर ने 81.4प्रतिशत ,नंद विहार निवासी प्रदीप कुमार सैनी की पुत्री रिमझिम सैनी ने 84.6प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास बनाया है रिमझिम के परिजनों में भारी उत्साह है उन्होंने मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।