आरिफ नियाज़ी
रुड़की ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के सैंकड़ों किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया ।इस दौरान भाकियू तोमर के राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन ने आरोप लगाया की वह किसी कार्य से रामनगर ऊर्जा निगम के कार्यालय में गए थे जहां पर अधिशासी अभियंता उन्हे नहीं मिले तो उन्होंने महिला एकाउंटेंट से अपनी समस्या बताई जिस पर महिला एकाउंटेंट आग बबूला हो गई और उनके साथ जमकर अभद्रता की गई।
उनका आरोप था की वह महिला कर्मी की अभद्रता से बेहद मानसिक तनाव में थे उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत ही अपने संगठन के पदाधिकारियों से की जिसके बाद सैंकड़ों भाकियू तोमर के कार्यकर्ता आज ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहुंचे हैं।किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता किसानों के बीच आकर बैठ गए जहां किसानों ने ऊर्जा निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए।
किसानों का आरोप था की ऊर्जा निगम के अधिकारी बिजली चोरी के नाम पर किसानों और आम जनता का शोषण कर रहे हैं यहां तक की विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार भी जारी है ऊर्जा निगम के लाइनमैन से लेकर जे ई और एस डी ओ पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जिनकी जांच होनी चाहिए।इस दौरान गुस्साए किसानों ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए चेतावनी दी की अगर उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो वह आगामी 8 जून को विभागीय कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
इस मौके पर भाकियू तोमर के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राव तस्लीम पनियाला ने अधीक्षण अभियंता से टूक कर दिया की किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा की यूनियन किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।इस मौके पर भाकियू तोमर के प्रदेश अध्यक्ष विकास छोक्कर,कार्यकारी अध्यक्ष प्रमेंद्र चौधरी,सचिव मुर्तजा,विकास वालिया, जिला अध्यक्ष विकेश बालियान,युनुस प्रधान,अरशद,सचिन मलकपुर,मुशीर आलम, शेर अली,दिनेश शर्मा,पोपिन चौधरी,जिला अध्यक्ष अंजुम पठान आदि सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।