आरिफ नियाज़ी
भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर इस बार रुड़की शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी खास बात यह है की आगामी 19 मई को निकाले जाने वाली शोभायात्रा में रुड़की नगर में 51 स्वागत द्वार शोभायात्रा के मार्ग पर लगाए जाएंगे।
इस शुभ अवसर पर शोभा यात्रा के संयोजक सौरव भूषण शर्मा ने बताया कि रुड़की नगर में संचालित सभी ब्राह्मण संगठन मिल कर एक बेनर तले शोभा यात्रा का आयोजन करते हैं शोभायात्रा के लिए शासन से अनुमति ले ली गई है संपूर्ण सनातन धर्म प्रेमी अपने आराध्य भगवान श्री परशुराम जी की शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए उत्साहित है। शोभा यात्रा में हम सबसे यह अपील करते हैं की शोभायात्रा भव्य एवं सुंदर आयोजित हो सके उसके लिए सबको मिलकर कार्य करना होंगा शोभायात्रा के दौरान धारदार हथियार का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है। ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा आयोजित की जाती है शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए शोभायात्रा का जगह-जगह सनातन धर्म प्रेमी शोभायात्रा में सम्मिलित हुए व्यक्तियों का स्वागत भी करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा को भव्य रूप में बनाने का निर्णय लिया गया था यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हम अपनी आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी की यात्रा के निमंत्रण पत्र का विमोचन कर रहे हैं।
इस अवसर पर जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ऋषि पाल शर्मा एवं ब्रह्म सभा की अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने कहा कि शोभायात्रा में चार बैंडों की व्यवस्था की गई है जो शोभायात्रा को भव्य रूप प्रदान करेगी।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल जी एवं पुरोहित कल्याण समिति के अध्यक्ष पंडित राज कुमार कौशिक ने बताया कि रुड़की के मंदिरों को भी शोभायात्रा का निमंत्रण दिया गया है और रुड़की के मुख्य मंदिरों की झांकियां भी शोभायात्रा में सम्मिलित हो रही है।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक एवं भाजपा नेता अनिल शर्मा ने कहा कि शोभा यात्रा का समापन बी टी गंज में 7:30 बजे रात्रि में किया जाएगा और वहां पर समाज के व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला इकाई के अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक एवं युवा शाखा के अध्यक्ष विनय शर्मा व बिट्टू शर्मा उपाध्यक्ष भारतीय ब्राह्मण समाज ने कहा कि शोभायात्रा में रुड़की के ही नहीं अपितु रुड़की के आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी सनातन धर्म प्रेमी शोभा यात्रा में शामिल होंगे।
इस अवसर पर आचार्य रोहित शर्मा एवं आचार्य सचिन शर्मा ने सबको पटके पहना कर विमोचन कार्यक्रम में स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन पंडित देवेंद्र शर्मा संरक्षक जनपदीय ब्राह्मण सभा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि रुड़की नगर में लगभग 6-7 साल से भगवान परशुराम शोभा यात्रा निकाल रही है और प्रतिवर्ष शोभायात्रा अपना एक अलग रूप रुड़की नगर में लेती जा रही है।
इस अवसर पर आदित्य शर्मा नगर मंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम शोभा यात्रा का युवाओं में एक अलग ही स्थान है सनातन धर्म की युवा पीढ़ी अब शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक महत्व को भी समझ रही है।
इस अवसर पर निम्न समाज के प्रतिष्ठित अनुज शर्मा, आदित्य शर्मा गोनू,सतीश शर्मा,शिव कुमार शर्मा, बिट्टू शर्मा ईश्वर चंद शर्मा देवेंद्र जी, सतीश शर्मा सतीश जी ,सतीश कौशल, श्रीमती दीपा कौशिक श्रीमती श्रद्धा हिंदू सुजल कौशिक ,सुधांशु वत्स सचिन शर्मा सचिन पंडित व्यक्ति उपस्थित रहे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।