Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की भाजपा के सैनिक सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री वी के सिंह का हुआ जोरदार स्वागत,पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा ने भीड़ जुटाकर दिखाई ताकत

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के बी एस एम इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के सैनिक सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा की आज देश की जनता को फैसला करना है की देश कहां जाएगा और जनता का भविष्य क्या होगा।दुनिया के किसी भी देश में बदलाव लाना चाहते है तो आर्थिक,राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को पहचानना बेहद जरूरी है।

आज तेजी से देश बदला है आज पूरी दुनिया भारत को देख रही है ।आर्थिक स्थिति को देखते हुए देश के पास अधिक पैसा होगा तो सामाजिक कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा।पिछले तीन चार सालों में देश तेजी से आगे बढ़ा है पिछले दस सालों में भारत आने तेजी से प्रगति की है।आज स्थिति यह है की 162 देश भारत पर भरोसा कर अलग अलग सेक्टर में लग रहा है युवाओं को भी अपने सुरक्षित भविष्य के लिए मोदी सरकार को लाना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित राष्ट्र स्वागत करता है तो अच्छा लगता है।

प्रधानमंत्री ने चार जातियां बताई है जिनमे युवा,किसान गरीब और नारी शक्ति को विकास करना है।अब समय आ गया है की एकजुट होकर देश को मजबूत करने का निर्णय लें। सेना के वायक्ति में एकता की शक्ति होती है जाती धर्म में ना बंटकर देश और राष्ट्र हित में ध्यान देता है।सौ साल मनाएं तो भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आएं।चारधाम यात्रा पर ढाई सौ करोड़ का बजट जारी हुआ।

हवाई अड्डे,सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा की पूरे प्रदेश में भाजपा का माहौल है यह इसलिए है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया में अलग ही पहचान दिलाई है।उन्होंने कहा की अगर विदेशों में किसी देश के प्रधानमंत्री के पैर छुए जाते हैं तो उनका नाम नरेंद्र मोदी हैं प्रधानमंत्री ने भारत के यूक्रेन देश में फंसे जंग के बीच से तिरंगा लहराने वालों को भारत लाने का काम किया ।उन्होंने कहा की पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले नरेंद्र मोदी ही हैं।

चालीस सी आर पी एफ के जवानों की हत्या का बदला लेने वाले प्रधानमंत्री ने तीन सौ से अधिक आतंकियों को दुनिया से मिटाने का काम किया था। आज उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष सहयोग मिल रहा है। आज बजट को भी दुगना तिगना कर दिया गया है। उज्वला योजना किसान सम्मान निधि जैसी योजना चलाकर गरीबों का भला किया है गरीबों को सौभाग्य योजना के माध्यम से बिजली कनेक्शन और शौचालय देकर गरीबों का सम्मान बढ़ाया। यह वीरों की भूमि है सैनिकों की भूमि है आज देश की सीमा पर रक्षा करने वाले शहीदों के परिवार को नोकरी देने का काम धामी सरकार करेगी।नकल विरोधी कानून,यूसीसी कानून बनाकर उत्तराखंड सरकार ने नए आयाम स्थापित किए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा किवहीं भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की आज तय करना है की देश का भविष्य कैसा होना चाहिए इसमें सभी की आहुति बेहद जरूरी है देश को मजबूत बनाना और आगे बढ़ाना ही देशवासियों का मकसद है।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने आज देश में बड़े पैमाने पर विकास किया जगह जगह हाइवे बनाए गए रोप वे बनाए गए लगातार देश तरक्की कर रहा है आज देश प्रगति कर रहा है रुड़की शहर ने भी पहले से अधिक विकास किया है।

दस साल पहले देश में कुछ भी नहीं था लेकिन आज देश बहुत आगे बढ़ा है जल्द ही देश सोने की चिड़िया बनेगा इसलिए भाजपा को वोट दें। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा ने इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाई थी उन्होंने भाजपा को वोट देने की सभी कार्यकर्ताओं से अपील भी की।कार्यक्रम का संचालन विधानसभा सहसंयोजक डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने किया, इसकी अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी मंडी अध्यक्ष बृजेश त्यागी पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी,रजनीश शर्मा,ममतेश शर्मा ,

सभी ने अपने-अपने वक्तव्य से श्रोताओं को प्रभावित किया और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में जिला महामंत्री अरविंद गौतम प्रवीण संधू, विधानसभा संयोजक डॉक्टर मधु सिंह, मोर्चो के अध्यक्ष गौरव कौशिक, जिला अध्यक्ष अनुज सैनी ,अफजल अली,प्रतिभा चौहान, धीरज पाल, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ,संजय त्यागी,धीर सिंह,सावित्री मंगला,प्रमोद चौधरी, नितिन गोयल, मिडिया प्रभारी पंकज नंदा, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, अभिषेक चंद्रा, ममता राणा, हेमा बिष्ट, पुष्पा बुद्धकोठी, नितिन त्यागी, ध्रुव गुप्ता, गौरव त्यागी, मधुप त्यागी,सुंदरलाल प्रजापति, सुधीर सैनी, अमित प्रजापति, सरदार सतबीर सिंह, अनुराग त्यागी, कुनाल सचदेवा,प्रदीप सचदेवा, नितिन चौधरी, राजकुमार पुंडीर, कुशाग्र गर्ग, संजय अरोड़ा ,मास्टर कटार सिंह,

धर्मवीर शर्मा , चंद्र प्रकाश बाटा,,प्रदीप त्यागी ,अशोक आर्य आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे*रुड़की में प्रबुद्ध नागरिक और सैनिक सम्मेलन का आयोजन, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एवं उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहे उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369