Jan Mudde

No.1 news portal of India

8 और 9 दिसंबर से देहरादून में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निर्णय का सौरभ भूषण शर्मा ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से 8 एवं 9 दिसंबर को देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के निर्णय का भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भूषण शर्मा ने स्वागत किया है।

उन्होंने कहा की उत्तराखंड में होने वाला यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम व हर्षोउल्लास आयोजित होगा जिसके लिए राजधानी देहरादून को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।सौरव भूषण ने कहा की

यह लम्हे उत्तराखंड वासियों के लिए गौरव का क्षण रहेंगे जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की उन्नति और विकास के लिए लंदन ,दुबई ,अहमदाबाद, दिल्ली जैसे औद्योगिक देश एवं प्रदेशों में जाकर दो लाख करोड़ के निवेश के क़रार किए हैं जिसके लिए नए स्टार्टअप्स ,पर्यटन ,स्वास्थ्य ,फार्मा एवं नई उद्योग इकाइयों के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा के साथ उत्तराखंड वासियों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे साथ ही उत्तराखंड का चौमुखी विकास भी होगा।

उन्होंने कहा की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा जो उत्तराखंड वासियों के लिए गौरव का पल होगा। प्रदेश संयोजक ने कहा की मुख्यमंत्री के इस अथक प्रयास से जहां पहाड़ों से पलायन रुकेगा वहीं रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे उत्तराखंड विकासशील प्रदेशों में अपना एक अलग स्थान बनाने में कामयाब होगा।

सौरभ भूषण नें कहा की मुख्यमंत्री के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के फैसले से उत्तराखंड वासियों को डबल इंजन की सरकार का भी फायदा होगा सरकार नए औद्योगिक घरानों को उत्तराखंड में आमंत्रित कर यह यकीन दिला देना चाहती है कि अब उत्तराखंड सुरक्षित सुंदर एवं भ्रष्टाचार मुक्त व मेहनत पर यकीन करने वालों का प्रदेश है उत्तराखंड प्रदेश उन सब सुविधाओं को औद्योगिक घरानों को मुहैया कराएगा जिन्हें देखकर वह औद्योगिक घराने हमारे प्रदेश में निवेश कर सकें।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369