आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड राज्य के हज यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हज कमेटी में आगामी बीस दिसंबर तक हज यात्रियों के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि रखी गई है।
हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट पर 2024 हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 दिसम्बर से शुरू हो चुके हैं जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। खतीब अहमद का कहना था की हज आवेदको के नई गाइडलाइन भी जारी की गई हैं।
उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए हज आवेदक का पासपोर्ट 31 जनवरी 2025 तक वैध होना बेहद अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि हज आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट, हज सुविधा ऐप, एंड्रायड फोन, साइबर कैफे और कॉमन सर्विस सेंटर से भी आवेदन कर सकते हैं। हज कमेटी हज यात्रियों को लेकर बेहद गंभीर है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।