आरिफ नियाज़ी
रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा के नहर किनारे स्थित कैंप कार्यालय पर आपदा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए गए।गौरतलब है की पिछले दिनों भारी बरसात में क्षेत्रीय लोगों के घरों में जलभराव के कारण उन्हें भारी नुकसान पहुंचा था जिसके चलते आज भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति , एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा बत्रा के द्वारा राहत कोष से चेको का वितरण किया गया, जिसमे लगभग 200 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए है ।
इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी हुई है। भारी बरसात के कारण जिन लोगों को बहुत भारी नुकसान पहुंचा था उनको सरकार से आर्थिक सहायता दी गई है हालांकि मुख्यमंत्री के द्वारा संबंधित लोगो को सहायता प्रदान करने के लिए पूर्व में घोषणा की गई थी।जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के द्वारा भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोगो की जनता को सहायता के लिए धन्यवाद किया।उन्होंने कहा की सी एम बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
इस मौके पर रुड़की पूर्वी एवं पश्चिम के मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर एवं संजय त्यागी, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनुज सैनी, समर्पण अध्यक्ष नरेश यादव, सतीश सैनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।