आरिफ
रुड़की में गत महीनों पहले भयंकर बारिश से पूरे जिला हरिद्वार में आपदा के प्रकोप था । जिससे ख़ानपुर विधानसभा का क्षेत्र साउथ सिविल लाइन पूरी तरह जलमग्न रहा । जल भराव के चलते लोगो को यहाँ से पलायन तक करना पड़ गया था। यहाँ तक की लोगो ने अपना गुस्सा हाइवे पर जाम लगाकर निकाला था जिसके बाद ख़ानपुर विधायक उमेश कुमार ने लोगो के गुस्से को शांत करते हुए जलभराव का समाधान कराया था।
इसी दौरान मेंन रोड से साउथ सिविल लाइन के अंदर जाने के लिए बहुपयोगी मार्ग पिछले 20 सालों से नहीं बन पाया था । साउथ सिविल लाइन से बाहर निकलने के लिए इस वेकल्पिक मार्ग पर प्रधानाचार्य सुमन बालियान की बेटी की शादी 27 नवम्बर को होनी है जिसके चलते उन्होंने इस मार्ग की बदहाली को देखते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार से गुहार लगायी थी ।
जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए उमेश कुमार ने इस मार्ग को अपनी निधि से बनवा दिया और आज उसका उदघाटन भी कर लड़की के माँ बाप सहित पूरी साउथ सिविल लाइन को बड़ी सौगात दे दी है। उमेश कुमार के इस कार्य की साउथ सिविल लाइन के लोग बेहद सराहना कर रहे हैं।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।