Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान महोत्सव में पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक,बच्चों का बढ़ाया होंसला

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के राजकीय इंटर कॉलेज में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ एक से बढ़कर एक मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई गई।इस मौके पर देहरादून से पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज ने कहा की सरकार द्वारा लगाए गए इस महोत्सव में एससीईआरटी का भी बड़ा सहयोग है।उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल को बारीकी से देखा और बाहर से आए छात्र छात्राओं से उनके मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान संयुक्त निदेशक डॉ आनंद भारद्वाज ने कहा कि प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए हैं जिनसे बच्चों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।उन्होंने कहा की विज्ञान महोत्सव में आने वाले बच्चों को विज्ञान की नई नई जानकारी भी मिल सकेगी। इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न जनपदों से आकर अपने-अपने मॉडल का प्रदर्शन किया है जो एक सराहनीय कार्य है साथ ही एक विज्ञान ड्रामा भी चल रहा है

जिसमें प्रत्येक जनपद का उसमें प्रतिनिधित्व है बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान की समझ पैदा करने के लिए हर बच्चे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण बलवती हो इसके लिए विज्ञान महोत्सव मनाया जाता है।उन्होंने कहा की बहुत ही अच्छे तरीके से बच्चे इस महोत्सव में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।इस मौके पर स्कूल के तमाम स्टाफ के साथ कॉलेज के प्रिंसिपल सुबोध मलिक भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369