आरिफ नियाज़ी
रुड़की भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता सौरव भूषण शर्मा ने पार्टी हाई प्रोफाइल कमान का आभार जताया है उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद और आशा के साथ भाजपा ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे और अपनी मेहनत और लगन के साथ कार्य करेंगे।

एक खास मुलाकात के दौरान सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य लोकसभा चुनाव का है लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी उम्मीदवारों को जीताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश के विकास के लिए जो ऐतिहासिक कार्य के हैं वह आज तक कोई भी प्रधानमंत्री नहीं करा पाया आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री ने भारत को अलग पहचान दिलाई है

भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार विकास की ओर अग्रसर है प्रदेश की धामी सरकार हो या केंद्र सरकार सभी ने इस देश और प्रदेश को विकास के नए आयाम दिए हैं ।उन्होंने कहा आज हर वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जता रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक विधायक सांसद और जनप्रतिनिधि मौजूद है नरेंद्र मोदी का जलवा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में तेजी बढ़ रहा है

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कार्यों को देश की जनता कभी भुला नहीं पाएगी।प्रदेश संयोजक ने कहा की इस देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के नए आयाम दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस देश के लिए बड़ा योगदान है उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक देहरादून में होने जा रही है जिसमें पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी।

सौरव भूषण शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भाजपा ने उन पर जो भरोसा जताया है जो उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे।इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया है ताकि हरिद्वार लोकसभा चुनाव में पार्टी जीत का इतिहास दर्ज कराए।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।