आरिफ नियाज़ी
उत्तरकाशी के सिल्कयारा में हुए टनल हादसे का कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने सरकार पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

रुड़की स्थित अपने कैंप कार्यालय पर एक विशेष मुलाकात के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा की आज चार दिन से अधिक का समय मजदूरों को टनल में फंसे हुए हो चुका है लेकिन सरकार क्या कर रही है मजदूरों के परिजनों में भी भारी रोष व्याप्त है।

सचिन गुप्ता ने कहा की काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है यह सरकार की बड़ी लापरवाही प्रतीत होती है अब तो टनल में फंसे मजदूरों की आक्सीजन भी खत्म होने लगी है

लेकिन प्रदेश सरकार को इसकी ज़रा भी चिंता नहीं है जबकि वह और उनकी कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर बेहद चिंतित हैं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी आज मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।

सचिन गुप्ता ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की धामी सरकार तो अपने विधायकों और मंत्रियों को बचाने में लगी है आज प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं जहां सभी वर्ग के लोग बेहद परेशान हैं लेकिन सरकार सरकार को इसकी जरा भी चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा की टनल में फंसे लोगों को सरकार जल्द से जल्द बाहर निकालने का कार्य करे इतना ही नहीं जिसकी भी इसमें लापरवाही सामने आए उस कंपनी और उन अधिकारियों के खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी का जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिलेगा।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।