Jan Mudde

No.1 news portal of India

आम इंसान विकास पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 12 नवंबर को कासमपुर में,कई राजनैतिक दलों के लोग भी होंगे शामिल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में आम इंसान विकास पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है बहादराबाद में कार्यकर्ताओं की पार्टी में बढ़ती संख्या से गदगद अब पार्टी हाईकमान ने बुड्ढाहेडी कासमपुर में 12 नवम्बर को कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया है जिसमें पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेताओं के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद भी शिरकत करेंगे। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले आम इंसान विकास पार्टी अपने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना चाहती है ताकि पार्टी लोकसभा चुनाव में नए आयाम स्थापित कर सके।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता और कई बड़े नेताओं के पार्टी में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद और प्रदेश अध्यक्ष राजू विराटिया और हरीश रावत के बेहद नजदीकी माने जाने वाले अजीज प्रधान भी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में जुट गए हैं। आकिल अहमद का कहना है की लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी उत्तराखंड में बूथ स्तर पर मजबूत होगी।उन्होंने बताया भाजपा कांग्रेस बसपा की नीतियों से परेशान लोग अब आम इंसान विकास पार्टी में अपना भविष्य देख रहे हैं इसलिए ही अब आम इंसान विकास पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है

आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद और अन्य पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। डेरा राजपुत पूताना बूढ़ा हेड़ी कासमपुर गांव आदि में लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया पार्टी की नीतियां की जानकारी दी। इस मौके पर मो0 बाबुल को रूड़की ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा मो तहसीन को ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद नियुक्त किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मजबूती से पार्टी की मजबूती के  लिए  आह्वान किया  गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369