आरिफ नियाज़ी
अब रुड़की के लोगों को बाल झड़ने और स्किन की समस्या को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है अब रुड़की के हरिद्वार रोड़ स्थित बी एच एल अड्डे के पास ग्लो कॉस्मेटिक क्लिनिक खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। त्वचा , लेज़र,बालों की समस्या और चेहरे पर तमाम तरह के दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए ग्लो कॉस्मेटिक क्लिनिक लाया है आधुनिक और लेटेस्ट तकनीक जिसकी मदद से कुछ हफ्ते बाद ही ऐसे लोगों को सभी तरह की समस्याओं से आसानी से छुटकारा मिल जाता है।
प्रसिद्ध डॉक्टर निदा अज़ीज़ का कहना है की रुड़की का ग्लो कॉस्मेटिक क्लिनिक पहला ऐसा क्लिनिक है जिसमें स्किन की तमाम समस्याओं से बहुत जल्द रोगियों को छुटकारा मिल जाता है। क्लिनिक में सभी तरह की सुविधाएं हैं उन्होंने बताया की रुड़की शहर छोटा शहर है जहां गांव देहात से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं किसी के चेहरे पर गहरे निशान या चेहरे पर बालों की समस्या होती है चेहरे पर काले या लाल निशान आदि से जल्द छुटकारा मिल जाता है ऐसे रोगियों को बड़ी गंभीरता से लिया जाता है और इनका बहुत आसान तरीके से उपचार भी संभव है। निदा अज़ीज़ ने बताया की उन्होंने अपने क्लिनिक पर बेहद कम और मुनासिब फीस रखी है ताकि किसी की जेब पर भार ना पड़े। डॉ निदा अज़ीज़ ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की शहर के कुछ सैलून स्वामी भी स्किन से परेशान लोगों को उपचार करने का दावा करते हुए उन्हें भारी नुकसान पहुंचाते हैं ऐसे लोगों को सलाह है की वह अपना काम करें और स्किन आदि की समस्याओं को स्किन के डॉक्टर के पास ही भेजे।
ताकि उन्हें समय पर बेहतर उपचार मिल सके। डॉ निदा अज़ीज़ ने कहा की उन्होंने अपने क्लिनिक पर आधुनिक मशीनें रखी हैं जिससे किसी भी मरीज को कोई नुकसान नहीं होगा। यह बहुत ही कीमती हैं ।उन्होंने एक खास मुलाकात में बताया की लड़कियों में त्वचा संबंधी बीमारियां अधिक रहती हैं लेकिन वह सही उपचार ना होने से परेशान रहती हैं इसलिए अच्छे चिकित्सक के पास अगर मरीज पहुंचेंगे तो उनका ठीक तरह से उपचार भी होगा और उन्हें बेहतर उपचार भी मिलेगा।
गौरतलब है की सिविल हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ संजय कंसल पिछले दिनों ग्लो कॉस्मेटिक क्लिनिक का उदघाटन कर चुके हैं । हालांकि डॉ निदा अज़ीज़ त्वचा संबंधी बीमारियों को दूर करने में काफी सफल मानी जा रही हैं चेहरे पर बालों की समस्या हो या बाल झड़ने की सभी का उपचार बेहतर तरीके से होता है।इतना ही नहीं बेहद कम समय में रुड़की के अधिकांश लोग ग्लो कॉस्मेटिक क्लिनिक के बारे में जान चुके है । डॉ निदा अज़ीज़ मरीजों का उपचार बेहद ही तसल्ली बख्श तरीके से करती हैं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला