आरिफ नियाज़ी
रुड़की के युवाओं को अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए अब माइनोरिटी कैरियर ड्रीम ट्रस्ट की मुहिम रंग लाने लगी है एमसीडी अब होनहार प्रतिभावान और गरीब छात्रों को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इस कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए आज एमसीडी की बिल्डिंग की संगे बुनियाद शहर के गणमान्य और उलेमाओं ने रखी है।
जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। एमसीडी का प्रयास है की जिन बच्चों को पढ़लिखकर भी नोकरी या अपना रोजगार नहीं मिल पाता या ऐसे बच्चे अपने कैरियर को लेकर कोई निर्णय नहीं ले पाते तो ऐसे युवाओं को हुनरमंद बनाना और स्वरोजगार स्थापित कर उन्हें अपने पैरों पर खड़े करना ही एमसीडी का मुख्य मकसद है। रामपुर के ताज वैडिंग प्वाइंट में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आज उलेमाओं के साथ साथ बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावते कुराने पाक और नाते पाक से हुआ । इसके बाद कार्यक्रम का आगाज़
मौलाना इलियास,मुफ्ती सलीम और मौलाना अरशद कासमी ने किया ।इस दौरान मुफ्ती सलीम ने आधुनिक तालीम पर अपने विचार रखते हुए कहा की कोई भी समाज बिना तालीम के आगे नहीं बढ़ सकता इसलिए सबसे पहले अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं ताकि समाज को वह नई रोशनी दे सकें। इस मौके पर मैक्स रैमेडीज के डायरेक्टर डॉ मातिउल्लाह मजीद ने कहा की एमसीडी बहुत ही सरहानीय कार्य कर रहा है जिसके लिए उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है एमसीडी ट्रस्ट आने वाले समय में और बेहतर कार्य करे इसके लिए लोगों को आगे आना होगा और शिक्षा के प्रति जागरूक होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा की सबसे पहले किसी भी परिवार की खुशहाली के लिए तालीम बेहद जरूरी है।वहीं इस दौरान प्रमुख समाजसेवी डॉ इरशाद मसूद ने कहा की आज उन्हे बेहद खुशी है की एमसीडी ट्रस्ट रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध करा रही है जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं।उन्हें खुशी है की मुस्लिम समाज के बच्चे आज हर फील्ड में देश और अपने समाज का नाम रोशन कर रहे हैं उन्होंने कहा की तालीम के बिना कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को भी संजीदगी से सोचना होगा।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलीम खान ने कहा की एमसीडी की कोशिश से आज गरीब परिवारों के बच्चे भी अच्छी तालीम हासिल कर बेहतर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं
एमसीडी ट्रस्ट का बेहद आभार है अब नई बिल्डिंग बनने से समाज के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा की एमसीडी के तमाम फैकल्टी और स्टाफ को वह इस उपलब्धि पर बधाई देना चाहते हैं। डॉ अदनान मसूद ने कहा की तालीम पाकर जरूरी नहीं है की अच्छी नौकरी मिले समाज में रहने और समाज को आगे बढ़ाने के लिए भी तालीम बेहद जरूरी है।
इस मौके पर एडवोकेट समी, डॉ इरफान,अली मुर्तजा शाह, पूर्व बैंक मैनेजर राशिद , ठेकेदार इकबाल,एडवोकेट जकवान,प्रो शहराज़,ऊर्जा निगम के जे ई वसीम अहमद,आर्किटेक्ट शाहबान, डॉ इरफानुल हक फारूकी आदि ने भी तालीम को लेकर अपने विचार रखे।इस मौके पर एम सीडी के सफल बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला