आरिफ नियाज़ी
रुड़की सिंचाई विभाग की उधोगशाला में विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान सुबह सवेरे से ही उधोगशला परिसर में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना शुरू हो चुकी थी।देहरादून से पहुंचे सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय कुशवाहा और अधीक्षण अभियंता शिशिर गुप्ता पूजा पाठ में प्रमुख रूप से शामिल रहे।इस दौरान सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने सभी मशीनों और वाहनों के लिए विश्वकर्मा पूजा की।
इस मौके पर मुख्य अभियंता संजीव कुशवाहा ने कहा की आज पूरा देश विश्वकर्मा जयंती मना रहा है उसी के चलते हर वर्ष की भांति उद्धोगशाला में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा की भगवान विश्वकर्मा जयंती पर उधोगशाला में अधिक से अधिक कार्य मिले और यहां के सभी कर्मचारी खुशहाल बने उनका परिवार सुखी रहे यही आज के दिन भगवान से आशीर्वाद मांगा जाता है।
उन्होंने कहा की जल्द ही रुड़की उधोगशाला को और भी कार्य मिलने की संभावना है जिसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं सरकार का भी पूरा सहयोग रहेगा।वहीं सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता शिशिर गुप्ता ने कहा की भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर उधोगशाला में जगह जगह पूजा अर्चना की गई है उधोगशाला के कर्मचारियों को कार्य मिले इसके लिए भी लगातार कोशिश की जा रही है।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार,दीपक पंवार सहायक अभियंता, डिगा राम , सहायक अभियंता,जितेंद्र रावत,प्रियंका सैनी,प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला