आरिफ नियाज़ी
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर झझेड़ी गांव में बीती 13. अगस्त 2023 को हुए विवाद से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने धारदार हथियार भी बरामद किया है।गौरतलब है की अफजाल निवासी ग्राम जैनपुर झंझडी ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था की उसके भाई हसन अली पर सरफराज पुत्र अकबर तथा उमर फारूक पुत्र अकबर द्वारा एक राय होकर हाथ में धारदार हथियार आदि से जमकर मारपीट कर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई है
जिसका उपचार आज भी हायर सैंटर में चल रहा है जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।लेकिन आरोपी हमला करने के बाद से फरार थे जो गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर उधर घूम रहे थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया था इस संबंध में पुलिस ने धारा 147 148 149 307 323 506 504 आईपीसी के तहत आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपियों की धरपड़ के लिए लगातार पुलिस टीम दबिश दे रही थी भ परंतु आरोपी ना तो अपने निवास स्थान पर रह रहे थे और ना ही संभावित स्थान पर मिल रहे थे पुलिस ने आखिरकार आज दोनो को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक मंगलौर कोतवाली महेश जोशी द्वारा उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है आरोपी फारुख के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तबल/ गंडासा बरामद किया गया है जबकि इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।
पुलिस टीम में
प्र0नि0 महेश जोशी
.उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह
दिनेश शर्मा,अरुण चमोली आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला