Jan Mudde

No.1 news portal of India

एक लाख की रिश्वत लेते जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद त्रिपाठी रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से भी मोटी रकम बरामद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

लंबे समय तक हरिद्वार जिले में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे
चुके रमेश चंद त्रिपाठी विजिलेंस के हत्थे चढ़ गए। त्रिपाठी एक ठेकेदार से एक लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। दरअसल उधमसिंह डीपीआरओ की गिरफ्तारी रुद्रपुर में मेट्रो पुलिस मॉल के बाहर से हुई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ठेकेदार को रिश्वत में दी जाने वाली रकम के साथ बुलाया था। शिकायत की बात विजिलेंस सतर्क थी जिसके बाद रमेश चंद त्रिपाठी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

विजिलेंस टीम डीपीआर ओ को अपनी गाड़ी तक घसीटती हुई ले गई जिसके चलते माल के बाहर लोगों ने विरोध भी किया लेकिन विजिलेंस टीम के कार्ड दिखाने के बाद लोगों को पूरा मामला समझ आया तब जाकर विजिलेंस की टीम ने भी राहत की सांस ली। बताया जाता है कि रमेश चंद्र त्रिपाठी ठेकेदार से कमीशन मांग रहे थे। कई अधिकारियों से भी ठेकेदार ने शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा के निर्देश पर यह बड़ी कार्यवाही की है।

गौरतलब है की रमेश चंद्र त्रिपाठी 2005 के पीसीएस अधिकारी हैं जो लंबे समय तक हरिद्वार जिले में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।हालांकि घर की तलाशी में भी 20 लख रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। यह
उत्तराखंड विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369