आरिफ नियाज़ी
खानपुर विधानसभा के लंढौरा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने रंग महल में वोटर चेतना महाअभियान का शुभारंभ किया गया इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को बाहरी देशों में भी अलग पहचान दिलाई है उसी का कारण है की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हैं।उन्होंने कहा की आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके वोट ना होने के कारण उन्हें भटकना पड़ता है
लेकिन भाजपा के लोगों ने एक ऐसा अभियान चलाया है की किसी का वोट छूटेगा नहीं और दो दो जगह वोट चढ़ेगा नहीं। उन्होंने कहा की मतदाता अभियान घर घर गली गली और हर मोहल्ले में चलाया जायेगा ताकि अन्य लोग भी जागरूक हो सकें।उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को अपना वोट बनवाने के लिए जागरूक करेंगे।इस मौके पर भाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा की आज मोदी जी का डंका देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में गूंज रहा है नरेंद्र मोदी जी की चंद्रयान 3 की सफलता से आज पूरा देश जशन में डूबा हुआ है
सरकार हर रोज नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है हर घर खुशहाल रहे किसान मजदूर और व्यापारियों के लिए सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाई हैं जिनका उन्हे लाभ मिल रहा है वोटर महाभियान भी काफी सफल साबित होगा।इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक,मंडल अध्यक्ष रवि राणा,मनोज नायक,प्रवीन पाल,जिला अध्यक्ष अफजाल अली, किरण सिंह,विकास पाल,मनोज पंवार,और सुमन रौतेला,भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलामत खान ,भगत सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला