Jan Mudde

No.1 news portal of India

गुलाबनगर के सलमान ने गंगनहर में लगाई छलांग,आसपास के लोगों ने निकालाबाहर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के गुलाब नगर निवासी युवक के गंग नहर में छलांग लगाने से हड़कंप मच गया नहर किनारे बैठे कुछ युवकों ने आनन-फानन में युवक को गंगनहर से बाहर निकाला और सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

दरअसल रुड़की के गुलाबनगर निवासी सलमान अपने परिवार का मुखिया है जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है परिजनों के मुताबिक कई दिन से वह मानसिक तनाव में चल रहा था आज शाम के समय सलमान अचानक घर से बाहर निकला और गंगनहर के पास पहुंचकर गंगनहर में छलांग लगा दी जिसके बाद गंगभरण किनारे बैठे लोगों ने देखा तो युवक काफी दूर तक तेज पानी के बहाव में बह चुका था

जिसके चलते मौके पर बैठे एक गोताखोर ने सलमान को गंगनहर से निकालने में मदद की जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सलमान को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है फिलहाल आसपास के लोगों का कहना है की सलमान कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था जिसके चलते उसने खुदकुशी की योजना बनाई होगी।हालांकि

फिलहाल सलमान के होश में आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी लोग अपने अपने कयास लगाने में जुटे हुए हैं वहीं सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम सलमान का उपचार कर रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369