Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के भारापुर भौंरी गांव में भारी बारिश से मकान गिरने से दो बच्चों समेत तीन घायल,सिविल हॉस्पिटल में भर्ती

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के भारापुर गांव में तेज बारिश के चलते एक मकान ढहने से दो बच्चों समेत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक बकरे की मौत हो गई। मकान गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई आनन फानन में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और 108 की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल भारापुर भौंरी गांव निवासी मोहम्मद सम्मून पुत्र शौकत अली का दो मंजिला मकान गांव में बना है पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते अचानक मकान भरभरा कर गिर गया जिससे घर में बैठे मोहम्मद सम्मून गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि घर में खेल रहे 18 वर्षीय जुनैद पुत्र राकिब और निकहत भी घायल हुए हैं घायलों को तुरंत ही 108की मदद से

रुड़की के सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है जहां दोनो बच्चों की उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई जबकि सम्मून् की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर ऋषिकेश रैफर किया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369