Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के बेलड़ा गांव में एक बिरादरी के दो पक्षों में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप, फायरिंग में किसान घायल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के बेलडा गांव में एक ही बिरादरी के दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया हंगामा इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी जिससे एक वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल देर शाम बेल्डा गांव में फसल काटने वाली थ्रेशर मशीन को लेकर गांव में एक ही बिरादरी के दो पक्ष आमने-सामने आ गए बताया जा रहा है कि दोनों में मामूली कहासुनी को लेकर हंगामा इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई ।बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर 3 राउंड फायरिंग भी कर दी जिसमें 75 वर्षीय किसान महेंद्र के हाथ में गोली लगने से वह घायल हुए हैं

घायल को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है वहीं फायरिंग की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369