Jan Mudde

No.1 news portal of India

मास्टर रजनीश सैनी को दिल्ली की परिवर्तन योगेश संस्था ने किया सम्मानित, गांव में दौड़ी खुशी की लहर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भारत सरकार के नीति आयोग में रजिस्टर्ड दिल्ली स्थित अखिल भारतीय संस्था परिवर्तन योगेश संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ समाज सेवक के रूप में सामाजिक सेवा करने वाले लोगों का चयन कर सम्मान स्वरूप अनमोल रत्न सम्मान 2023 प्रदान किया गया है। जिला हरिद्वार की भगवानपुर विधानसभा के ग्राम डाडा जलालपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षाविद मास्टर रजनीश सैनी को संस्था द्वारा इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।

मास्टर रजनीश सैनी कई वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में सर्व समाज को संगठित,जागरूक एवं नशारोधी अभियान का कार्य निस्वार्थ भाव और कर्तव्य निष्ठा से करते आ रहे हैं। वे शिक्षा, समाज सेवा एवं खेलकूद के क्षेत्र में नई पीढ़ी को जागरूक कर समाज के उत्थान में निरंतर कार्य करते रहते हैं। शिक्षाविद मास्टर रजनीश सैनी पिछले कई वर्षों से सर्व समाज हित में विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महानुभाव एवं सर्व समाज की प्रतिभाओं को सामाजिक संगठन के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष देवभूमि जागृति मंच उत्तराखंड की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने का कार्य कर रहे हैं।

उनकी इस सामाजिक निष्ठा को देखते हुए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय संस्था के द्वारा मास्टर रजनीश सैनी को श्रेष्ठ समाजसेवी के रूप में अनमोल रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड के सभी सर्व समाजसेवियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मास्टर रजनीश सैनी को यह सम्मान दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369