आरिफ नियाज़ी
कलियर नगर पंचायत बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए बेहद गंभीर नजर आ रही है नगर पंचायत कलियर के चेयरमैन प्रतिनिधि शफक्कत अली और अधिशासी अधिकारी हयात अली लगातार बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता करते नजर आ रहे हैं।भारी बारिश और कई दिन तक लगातार भारी बरसात में नगर पंचायत क्षेत्र में कई मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे।जिन्हे नगर पंचायत ने मुआवजे के लिए चिन्हित किया था आज हल्का लेखपाल अनुज यादव और नगर पंचायत सभासदो ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।
नगर पंचायत पिरान कलियर में पिछले दिनों हुई भारी बरसात में वार्ड 3 ओर 9 समेत अन्य वार्डो में कई मकान भरभराकर गिर गए थे।सभासदो और क्षेत्रीय लेखपाल ने ध्वस्त मकानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी।सरकार की और मिली आर्थिक सहायता राशि के चेक को लेखपाल अनुज यादव ,चेयरमैन प्रतिनिधि शफक्कत अली और सभासद नाज़िम त्यागी ने आपदा राहत कोष से सतपाल पुत्र केशव, इकराम पुत्र हबीब,परवीन पत्नी मेहरबान,
शकीला पत्नी इरशाद,और इखलास पुत्र इलियास को 5 लाख 50 हजार रुपये के सरकार की और से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि चेक वितरित किए गए।इस सभासद पति इस्तेकार प्रधान, परवेज मलिक,अकरम साबरी, दिलशाद,कल्लू त्यागी, राकेश कुमार, तंजीम अंसारी, बिलाल, शमून मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला