Jan Mudde

No.1 news portal of India

राहुल गांधी को सुप्रीम राहत मिलने पर जमाल अहमद ने जताया सुप्रीम कोर्ट का आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने पर पूरी कांग्रेस में जशन का माहौल है वहीं रुड़की निवासी युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जमाल अहमद ने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राहुल गांधी को राहत दिए जाने के फैसले के बाद खुशी जाहिर की है इस मौके पर जमाल अहमद ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को सच की जीत बताते हुए कहा की दुश्मन भले ही कितना बुरा करले लेकिन जीत हमेशा सच की होती है सुप्रीम कोर्ट का निर्णय बड़ा ही ऐतिहासिक है

जिसका देश के लोग रहे दिल से सम्मान करते हैं।युवा कोंग्रेस नेता जमाल अहमद ने कहा कि आज बड़ा खुशी का और एक ऐतिहासिक दिन है। सच की जीत है सच हमेशा जीतता है। उन्होंने कहा कि ‘केवल राहुल गांधी की जीत नहीं है बल्कि पूरे देश की जीत है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का वह स्वागत करते हैं। आज दिखा दिया की अभी संविधान जिंदा है, न्याय मिल सकता है। यह आम जनता की जीत है। लोक तंत्र और जनता की जीत है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369