Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर रुड़की मार्ग ग्रामीणों ने मिसाईल मैन की मनाई पुण्य तिथि,दी श्रद्धांजलि

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर रूडकी रोड पर स्तिथ अब्दुल कलाम चौक पर पीरपुरा के ग्रामीणों ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाईल मैंन अब्दुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि मनाई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस मौके पर पीरपुरा गांव के ग्रामीणों के अलावा आसपास चलते राहगीरों ने भी ए पी जे अब्दुल कलाम के चित्र को नमन किया। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी हाजी मोहम्मद आलम ने कहा कि अब्दुल कलाम आजाद एक साधारण से परिवार से थे

उनकी सादगी और काबलियत के लोग आज भी कायल हैं आने वाली नस्लों को भी मिसाइलमैन के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए उन्होंने हमेशा सच और ईमानदारी का रास्ता अपनाया यही कारण हैआज पूरा देश एपीजे अब्दुल कलाम को याद कर रहा है।वहीं वाजिद अली ने कहा कि अब्दुल कलाम आज़ाद ने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए कभी अपनी तनख्वाह नही ली और देश के विभन्न मिसाइलें बनाने का काम किया अभी हाल में ही चन्द्रयान 3 के इंजन बनाने में भी उनका बड़ा सहयोग रह चुका है और वह प्रशासन और सरकार से अपील करते है

कि इस चौक पर अब्दुल कलाम की प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि हमेशा लोग इनके द्वारा किये गए कार्यो से प्रेरित होकर देश का नाम रोशन करने का काम करते रहें हाजी मोहम्मद आलम ,वाजिद अली और पीरपुरा गांव निवासी वाजिद अली आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369