आरिफ नियाज़ी
रुड़की के कमेलपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई फायरिंग और पथराव के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ गभीर धाराओं में केस दर्ज किया है लेकिन आरोप प्रत्यारोप का दौर अभी भी जारी है। भीम आर्मी के नेता गुलबहार पक्ष की प्रेस वार्ता के बाद अब मोहम्मद कामिल पक्ष ने भीम आर्मी नेता के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान मोहम्मद कामिल ने गुलबहार पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े हुए भीम आर्मी के नेता गुलबहार के पास करोड़ों की संपत्ति कहां से आई इसकी जांच
किसी केंद्रीय एजेंसी से सरकार को करानी चाहिए ।उन्होंने कहा कि गुलबहार के परिवार को वह बहुत बेहतर तरीके से जानते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी आज वह बेशुमार दौलत का मालिक कैसे बन गया यह एक जांच का विषय है।उन्होंने प्रशासन से किसी केंद्रीय एजेंसी से निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप था की गुलबहार एक ट्रस्ट बनाकर देश ही नहीं विदेशों से भी करोड़ों के चंदे वसूल रहे है ट्रस्ट की भी जांच होनी चाहिए। कामिल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की एक सप्ताह पूर्व हुए विवाद में गुलबहार पक्ष ने उन पर फायरिंग की थी और पथराव किया था गुलबहार के पास अवैध हथियार कहां से आए इसकी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा की गुलबहार के आवास से पुलिस को दो खाली गोली के खोखे भी बरामद हुए थे जिसमें एक खोखा 312 बोर तथा दूसरा 7.62 का खोखा था जिसकी पुलिस जांच कर रही है उन्हे पूरी उम्मीद ही नहीं पूरा यकीन है की पुलिस निष्पक्ष तरीके से पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा दोषी कोई भी हो उसके खिलाफ पुलिस को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने गुलबहार द्वारा लगाए गए आरोपों को भी बेबुनियाद और औचित्यहीन बताया।प्रेस वार्ता में दानिश अली ने कहा की गुलबहार ने उनके परिवार पर जो आरोप लगाए हैं उसके लिए उन पर मानहानि का केस दर्ज किया जाएगा।
इतना ही नहीं दानिश ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा की गुलबहार की संपत्ति की जांच हो और अवैध हथियार कहां से आए पुलिस को इसकी भी जांच करनी चाहिए।उन्होंने कहा की गुलबहार जो बोल रहे हैं वह पूरी तरह से झूठ है गांव के लोग सब जानते हैं गलत कौन है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से इस प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। गौरतलब है की एक सप्ताह पूर्व भीम आर्मी नेता और कामिल पक्ष के बीच कमेलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी जिसमें पुलिस ने दोनों ओर से केस दर्ज किया था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला