आरिफ नियाज़ी
रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान गुस्साए किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि भारी बारिश में किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है लेकिन सरकार को इसकी जरा भी कोई चिंता नहीं है गन्ना और धान की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है किसानों पर बिजली बिलों और बैंक के सीसीसी ऋण को लेकर हमेशा दबाव बना रहता है
लेकिन अब किसान इन बिलों को देने की स्थिति में नहीं है।अगर सरकार ने जल्द से जल्द किसानों को राहत ना दी तो किसान बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। संजय चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों का केसीसी का ऋण फसली ऋण और बिजली के बिल तत्काल माफ करने चाहिए इसके अलावा किसानों की जो फसलें बर्बाद हुई है उनका मुआवजा खाद्य सामग्री और पशुओं का चारा भी किसानों को मिलना चाहिए।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन प्रदेश महासचिव रवि कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह,मोहम्मद नईम, इरशाद अली, राजकमल, फिरोज अहमद,मुस्तकीम, इरशाद, विकास मुंडेट ,बिट्टू, राज कमल शहजाद, इसरार मिस्त्री, उत्तराखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन रोड अरविंद राठी, बालेंद्र, जसवीर और मोतीराम आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला