आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के कमेलपुर गांव में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। कामिल पक्ष ने आरोप लगाया की जब उनके पास कोई हथियार ही नहीं है तो विपक्षी व्यक्ति को गोली कैसे लग सकती है। इतना ही नहीं कामिल का कहना है की गुलबहार पक्ष की ओर से उन पर पथराव किया गया और फायरिंग की गई लेकिन विपक्षी दो दिन बाद गोली लगना दर्शा रहा है यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
मोहम्मद कामिल ने पुलिस अधिकारियों से मांग करते हुए कहा की पूरी घटना की जांच निष्पक्ष हो और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।उन्होंने कहा की उन्हे पुलिस पर पूरा भरोसा और विश्वास है की पुलिस पूरी निष्पक्षता से जांच करेगी।
गौरतलब है की दो दिन पूर्व कमेलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में देर शाम के समय जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी जिससे गांव में अफरातफरी मच गई थी दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी जिसमें पथराव और फायरिंग के मामले में भी लिखा गया था जिसके चलते पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
अब कामिल पक्ष का आरोप है की इस विवाद में गोली किसी पक्ष के नहीं लगी तो दूसरा पक्ष फर्जी मैडिकल तैयार कर गोली लगना दर्शा सकता है जो बेहद गलत है जिसकी बारीकी से जांच होना बेहद आवशयक है इतना ही नहीं उनके पक्ष का शाहिद इस घटना में दूर दूर तक भी शामिल नहीं था यहां तक कि वह गांव में भी नहीं था लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया है
जो गलत है उन्होंने पुलिस से पूरी घटना की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच करने की अपील की है।उन्होंने कहा की गांव में शांति होनी चाहिए लेकिन कुछ लोग गांव का माहौल खराब करने में लगे हैं जबकि वह एक अमन पसंद व्यक्ति हैं। वहीं इस घटना की जांच गंगनहर पुलिस ने तेज कर दी है ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला