Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में मॉर्निंग वॉक पर जा रहे हैं डॉक्टर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, डॉक्टर की हालत गंभीर, हायर सैंटर रैफर, पुलिस ने किया केस दर्ज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक पर एक सिरफिरे युवक ने लाठी डंडों से जोरदार हमला बोल दिया। हमले में चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं आसपास के लोगों ने घायल चिकित्सक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर दिल्ली रैफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने सिविल लाइन कोतवाली को तहरीर दी है जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।वही कोतवाली पहुंचने वालों में भाजपा के युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह,दीपक वैश्य आदि कोतवाली पहुंचे हैं और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

दरअसल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बोट क्लब के समीप डॉ अनिल शर्मा ने होम्योपैथिक का क्लीनिक खोला हुआ है आरोप है कि आज सुबह डॉक्टर शर्मा मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी एक युवक ने उनके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक की पकड़ से चिकित्सक को मुक्त करवाया। वही पुलिस को सूचना देने के साथ उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई अभिनव शर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी अभी पुलिस तक नहीं पहुंची है जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369