Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के नारसन क्षेत्र में एक पुलिया को लेकर दो गांव के लोग आमने सामने,लगाया आंशिक जाम

Spread the love

आरिफ अली

एक तरफ जहां उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश ने तबाही मचा दी है वहीं रुड़की के नारसन क्षेत्र के किसानों की सभी फसलें पानी के बहाव से तबाह और बर्बाद हो चुकी है नारसन क्षेत्र के दर्जनों गांव में आज भी जलभराव से लोग परेशान हैं।जल निकासी को लेकर नारसन क्षेत्र के दो गांव आमने सामने हैं जिन्होंने आंशिक रूप से हाइवे पर जमा भी लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से जाम को खुलवाया लेकिन गुस्साए ग्रामीण हाईवे किनारे ही धरने पर बैठ गए।

भारतीय किसान यूनियन के भी कई नेता मौके पर पहुंचे और उन्होंने जल निकासी की मांग की वही ग्रामीणों की भारी भीड़ की सूचना मिलते ही रुड़की तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को जल्द जल निकासी का आश्वासन दिया। हालांकि देर शाम तक ग्रामीण धरने पर बैठे रहे ।

गौरतलब है कि नारसन क्षेत्र के नारसन खुर्द और मंडावली गांव के लोग एक पुलिया से जल निकासी को लेकर आमने सामने हैं नारसन खुर्द गांव के लोग मंडावली गांव के रास्ते की पुलिया खुलवाने की मांग पर अड़े हैं जबकि दूसरा पक्ष पुलिया खोलने का विरोध कर रहा है ऐसे में तहसील प्रशासन भारी मुश्किल में है। आलम यह है की गांव में भारी तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

वहीं भारतीय किसान यूनियन तोमर ले जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी का आरोप है की कुछ लोगों ने पुलिया और नालों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिया से जल निकासी होगी तभी खेत खलिहान का पानी निकलेगा।अगर पुलिया से जल निकासी ना हुई तो भाकियू तोमर के सैंकडो किसान हाइवे जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369