Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने ममता राकेश पर बोला बड़ा हमला, ममता को जनता सिखाएगी सबक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा से पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल और भगवानपुर कांग्रेस विधायक के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने एक बार फिर कांग्रेस विधायक ममता राकेश पर बड़ा हमला बोला है।खानपुर में अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता के दौरान देशराज कर्णवाल ने कहा की ममता राकेश ने क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया है जिसका खामियाजा भगवानपुर की जनता को भुगतना पड़ रहा है ।पूर्व विधायक ने कहा की ममता राकेश ने क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलरो के क्षेत्र में सड़कें बनाने का काम किया

लेकिन जहां वास्तव में जरूरत थी उस क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया जिससे क्षेत्रीय जनता में भारी रोष व्याप्त है।देशराज कर्णवाल ने कहा की झबरेड़ा का विधायक होते हुए भी उन्होंने भगवानपुर की समस्याओं को लेकर विधानसभा में सबसे अधिक याचिका लगाई लेकिन कांग्रेस विधायक ममता राकेश आज तक केवल एक याचिका लगा पाई है

जो भगवानपुर के ही लिए नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए एक शर्म की बात है जिसका जवाब क्षेत्र की जनता अब ममता राकेश से मांग रही है । देशराज कर्णवाल ने आरोप लगाया कि ममता राकेश भगवानपुर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं यही कारण है की भगवानपुर का विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है लेकिन जब से उनकी बेटी ब्लॉक प्रमुख बनी है उन्होंने गांव गांव के विकास को नई गति प्रदान की है जिसका एक उदाहरण सिरचंदी गांव के विकास के रूप में देखा जा सकता है।

देशराज ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की ममता राकेश ने उन्हें अनपढ़ और उनकी बेटी को गूंगी बताया था जिसका जवाब यहां की जनता ममता राकेश को चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि ममता राकेश भले ही उन्हें अनपढ़ बता रहीं हों लेकिन वह क्षेत्र के लोगों को अपनी काबलियत के बारे में बताएं की उन्होंने जनता के बीच जाकर कौनसा विकास किया है।वहीं इस बाबत कांग्रेस विधायक ममता राकेश का कहना है की देशराज कर्णवाल मानसिक रूप से परेशान हैं इसलिए ही वह उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369