Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड के गांव गांव में निकलेगी राष्ट्रीय लोकदल की रथयात्रा,संगठन का किया जाएगा विस्तार- चौधरी नीरपाल सिंह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने के लिए जल्द ही गांव गांव में रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। जल्द ही रथयात्रा की तिथि घोषित की जाएगी। रथयात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय लोकदल पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

मंगलौर रोड़ पर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हर्षभान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की सबसे पहले उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूत किया जाएगा जिसमें किसानों और व्यापारियों के साथ साथ सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जायेगा। राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं का कहना था की भाजपा और कांग्रेस ने जनता से जो वायदे किए उन पर दोनो पार्टी खरी नहीं उतरी और यही कारण है की दोनो पार्टियों ने प्रदेश की जनता के साथ धोका किया है आज उत्तराखंड की जनता तीसरे विकल्प के रूप में राष्ट्रीय लोकदल को देख रही है।

चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा की राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा किसानों और मजदूरों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ा है राष्ट्रीय लोकदल एक बड़ी पार्टी बन चुकी है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराएगी। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा की उत्तराखंड राज्य में भाजपा और कांग्रेस ने वोट तो हासिल किए लेकिन प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369