आरिफ नियाज़ी
रुड़की के पूर्व सैनिक अपनी समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलनरत है आज भी सड़कों पर उतरकर सैंकड़ों पूर्व सैनिकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। पूर्व सैनिकों ने उप जिलाधिकारी रुड़की के माध्यम से ओ आर ओ पी दो की विसंगतियों को दूर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री को एक संयुक्त रूप में ज्ञापन भेजा है। जिसमें रुड़की के सभी पूर्व सैनिक एक जगह इकट्ठा होकर के शांति मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे और वहां पर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति रुड़की के अध्यक्ष कैप्टन विजय सिंह पवार ने कहा की देश की रक्षा करने वाले और इस देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिक आज अपने अधिकारों के लिए दर दर की ठोंकरे खाने के लिए मजबूर है।
विजय सिंह पंवार ने कहा की अगर उनकी मांगे पूरी ना हुई तो पूर्व सैनिक आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएगा। इस मौके पर कुंवर डंगवाल ,सिद्धेश्वर सिंह,
गौर सिंह भंडारी, कुमार डंगवाल, बबलू राणा ,अशोक राणा ,दिनेश नेगी ,वीरेंद्र रावत ,दान सिंह शुक्ला ,हिम्मत सिंह राणा, विजय सिंह बानी ,यशपाल सिंह, जयवीर सिंह रावत ,ज्ञानचंद ,बृजेश त्यागी पुंडीर किशन सिंह वेद प्रकाश अब्बल सिंह बलवंत पवार शनेश्वर सिंह
दयाराम भाटी चंद्र दत्त पांडे, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला