आरिफ नियाज़ी
माना जाता है की प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती बेटियां भी आज किसी से कम नहीं है यह कर दिखाया है भगवानपुर के सिकरौढा गांव निवासी छात्रा नबा पुत्री शाकिर खां ने। हाईस्कूल की छात्रा नबा अपने गांव स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा है जिसने हाईस्कूल की परीक्षा में 82.7अंक पाकर अपने स्कूल और माता पिता का नाम रोशन किया है उन्होंने अपनी मेहनत के बल इस मकाम को हासिल किया है वह अपनी इस मेहनत का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल स्टाफ को देती हैं जिनकी कोशिशों के चलते नबा ने अपने स्कूल का परचम लहराया।
नबा का कहना है की कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी काम को आसान बनाया जा सकता है उन्होंने अन्य लड़कियों को भी मोबाइल को कम समय देकर पढ़ाई पर फोकस करने की अपील की है।नबा ने कर दिखाया है की लड़कियां भी किसी से कम नहीं होती नबा ने अपने भविष्य के बारे में तो अभी कुछ तय नहीं किया है लेकिन उन्होंने कहा की वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लें उसके बाद ही आगे का निर्णय लेंगी।
नबा की सफलता से सिकरोढा गांव के लोगों में भी भारी उत्साह है ग्रामीण और जनप्रतिनिधि नबा के घर जाकर उसे मुबारकबाद दी रहे हैं जबकि परिवार वाले भी नबा की सफलता से बेहद खुश हैं।नबा ने कर दिखाया की बेटियां किसी से कम नहीं होती।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला