Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सुनहरा वट वृक्ष शहीद स्थल पर आर्य समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की के सुनहरा स्थित शहीद स्मारक स्थल ऐतिहासिक वट वृक्ष के नीचे आर्य समाज द्वारा हवन यज्ञ कर 10 मई सन् 1857 के सैकड़ों शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारिओं को भी सम्मानित किया गया।

आर्य समाज नंद विहार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती, भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि यह वट वृक्ष आज भी उन शहीदों की कुर्बानी को याद दिलाता है जो हंसते हंसते फांसी पर चढ़ गए लेकिन उन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया इसीलिए आज देश की जनता ऐसे शहीदों को नमन करती है जिन्होंने इस देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई।उन्होंने कहा की सौ वर्षों से अधिक पुराना यह वटवृक्ष हमें सैकड़ों क्रांतिकारियों की शौर्य गाथा की याद दिलाता है, जिन्होंने अंग्रेजी दमन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की तथा देश को आजादी दिलाने के लिए हंसते- हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए।

उन्होंने कहा कि आज हमें ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए गर्व महसूस होता है कि हम उन्हीं के बलिदान की खातिर आजाद देश में आजादी की सांस ले रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने की। आर्य समाज उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मान पाल सिंह राठी, श्याम सिंह नागयान, श्यामवीर सैनी आदि अपने श्रद्धाभाव व्यक्त करते हुए कहा कि इन महान क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें आज आगे बढ़ने की जरूरत है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देशप्रेम से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।स्वन्त्रता सेनानी भारत भूषण वेदाअलंकार को सम्मनित किया गया। गुरुकुल काँगड़ी से आये संदीप वेदा अलंकार ओजस्वी विचार वक्क्त किए। स्वन्त्रता सेनानी के उत्तराधिकारी जितेंद्र रघुवंशी, अर्जुन सिंह गुप्ता ,
डॉ. मोहम्मद मतीन,सुरेंद्र सिंह सैनी, सुखपाल कौशिक,रिटायर ले.कर्नल अविनाश शर्मा,को भी सम्मनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरपाल सिंह सैनी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नवीन जैन एडवोकेट,
चौधरी जगपाल सिंह, हरपाल सिंह सैनी, सुखबीर आर्य, जवाहरलाल आर्य, अनुज सैनी एडवोकेट, पुष्पेंद्र आर्य, देशबंधु सैनी,वरुण अग्रवाल,सुदेश सेनी, उषा आर्य, दीपा सेनी, सरिता बड़थ्वाल, आशा धस्माना,आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369