आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में गन्ना किसानों के भुगतान को कांग्रेस ने प्रमुख मुद्दा बनाया हुआ है । पूर्व सी एम हरीश रावत अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ दूसरे दिन भी इकबालपुर चीनी मील गेट के सामने धरने पर बैठे हुए रहे। उनके साथ कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं के साथ साथ हरिद्वार जिले के सभी विधायक भी दूसरे दिन भी धरने पर मौजूद रहे भगवानपुर तहसील प्रशासन की टीम और मील प्रबंधन लगातार हरीश रावत को गन्ना किसानों का भुगतान जल्द से जल्द करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराना चाहता था
लेकिन प्रशासन के इस लिखित आदेश को भी हरीश रावत और कांग्रेस के विधायक मानने को तैयार नहीं हुए । भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के मानकपुर, माधोपुर ,खजूरी सुनहेटी आदि कई गांव के किसान धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की सरकार नहीं चाहती की इकबालपुर चीनी मिल किसानों का भुगतान करे । यही कारण है की किसानों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने और किसानों का हक दिलाने के लिए यह धरना प्रदर्शन किया गया था वहीं पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि यह किसानों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई जारी रहेगी । इसलिए इसमें सभी को शामिल होना चाहिए।
वहीं धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को धरने के आखिरी दिन इकबालपुर शुगर मिल के बकाया वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 के बकाए में से क्रम से 2.48 करोड़ एवं 20.00 करोड़ के तत्काल भुगतान का आश्वासन जिला प्रशासन एवं मिल प्रबंधक द्वारा दिया गयाहै शेष भुगतान का शीघ्र ही निपटारा किया जाने का आश्वासन भी जल्द से जल्द दिया गया है जिसके बाद धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
रावत ने कहा कि यदि शेष भुगतान प्रशासन के आश्वासन के अनुसार शीघ्र नहीं होता है तो पुन: आंदोलन के लिए कांग्रेस तैयार है। इस मौके पर हरीश रावत के बेहद खास और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव आफाक अली ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि जहां देश में किसानों को अन्नदाता कहा जाता है। आज वही अन्नदाता चिल चिलाती धूप में अपने भुगतान के लिए सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ने को मजबूर है। जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी किसान का शोषण होता रहेगा।उन्होंने कहा देश का किसान मजबूत होगा तभी देश तरक्की करेगा।उन्होंने धरने में सहयोग करने वाले सभी कांग्रेसी साथियों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अपने साथियों के साथ आशीष सैनी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी मोर्चा,इंटक जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ,प्रमुख समाज सेवी आदिल फरीदी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रश्मि चौधरी, ने भी अपने विचार रखे।
गौरतलब है की आज दूसरे दिन सीएम हरीश रावत सुबह सवेरे ही चीनी मील गेट पर पहुंच चुके थे जहां उन्होंने साफ कर दिया की मील प्रबंधन और प्रशासन का इस बार झूठा आश्वासन नहीं चलेगा इस बार गन्ना किसानों का भुगतान वह दिलवाकर ही रहेंगे चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े।
जिसमे वह काफी हद तक सफल भी रहे। वहीं मौके पर मौजूद हरिद्वार जिले के सभी विधायक हरीश रावत के साथ धरना स्थल पर जमे रहे जिनमे कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति, अनुपमा रावत, फुरकान अहमद, ममता राकेश , वीरेंद्र रावत, यासिर अराफात, कांग्रेस नेता परवेज, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार,राव सुभान खा, चौधरी यशवीर,गौरव चौधरी, सी पी सिंह,राव शेर मोहम्मद,आदित्य राना,नासिर परवेज, राव फरमूद, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अयाज़,राजीव चौधरी, सचिन गुप्ता,महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ,मीर हसन, पूर्व विधायक राम यश,ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, वीरेंद्र रावत,आशीष सैनी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला