आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चला आ रहा है।लेकिन उसके बावजूद भी प्राधिकरण की अनुमति लेने को आज भी कुछ लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।जिसको लेकर प्राधिकरण की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जिसके चलते हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव के निर्देशों के क्रम में 2 स्थानों पर अनधिकृत व्यवसायिक भवन तथा 1 प्लॉटिंग पर सील कार्यवाही की गई।
मंगलौर भगवानपुर फ़्लाइओवर 1 अनाधिकृत प्लॉटिंग
बाईपास तासीपुर 1 व्यावसायिक भवन पर
प्राधिकरण की टीम ने कार्यवाही की।इस कार्यवाही पर सहायक अभियंता डी एस रावत ने बताया की अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की कार्यवाही लगातार जारी है बिना प्राधिकरण की अनुमति के कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता संजीव अग्रवाल तथा प्राधिकरण स्टाफ रवि कुमार , गोविंद सिंह , सोहन तथा मनिंदर सिंह की उपस्थित रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला