Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार जिला पंचायत में ठेकेदारों की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त,निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की होगी जांच- किरण चौधरी

Spread the love

आरिफ नियाजी

हरिद्वार जिला पंचायत के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर अब सख्त कार्यवाही होगी। गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वालों का रजिस्ट्रेशन निरस्त होगा।जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने साफ कर दिया है की निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान ना देने वालों की लापरवाही अब किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की जिस ठेकेदार के निर्माण कार्यों में भी खामियां सामने आएंगी उन्हे ब्लैक लिस्टिड किया जाएगा।

उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा की पिछले समय में नगर पंचायतों में क्या होता था कितना विकास हुआ इस बात को हरिद्वार जिले की जनता को बखूबी जानती है।लेकिन जब से वह जिला पंचायत अध्यक्ष बने है तब से गांव गांव गली गली में बड़े पैमाने पर विकास कार्य जारी है सभी कार्यों की गुणवत्ता पर खास ध्यान रखा गया है इंटरलॉकिंग सड़कों और सी सी रोड हैंडपंप आदि गांव गांव में लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने पंचायतों को जो अधिकार दिए हैं वह काबिले तारीफ हैं सभी पंचायतें विकास की ओर अग्रसर हैं। प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है जिला पंचायत भी विकास को लेकर बेहद गंभीर है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369