Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुरकाजी में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने नगर पंचायत चुनाव को बनाया दिलचस्प, आम आदमी पार्टी का दावा विकास किया है विकास करेंगे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

पुरकाजी के नगर निकाय चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी ने भी इस सीट पर अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख समाजसेवी और युवा नेता महदी रजा को चुनाव मैदान में उतारा है जिन्होंने इस चुनाव को और भी खास बना दिया है।

बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह भी पुरकाजी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।संजय सिंह के कार्यक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।संजय सिंह का हजारों पार्टी कार्यकर्ता आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत करेंगे।पुरकाजी में संजय सिंह का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महदी रजा ने कहा की यह पुरकाजी कस्बे की अवाम का बड़ा दुर्भाग्य है की आज तक भी किसी चेयरमैन ने इस कस्बे का कोई विकास नहीं किया सबसे दिलचस्प बात यह है की आज भी कस्बा विकास से कोसों दूर है पुरकाजी में विकास का दावा करने वाले ये बताएं की हाई स्कूल आज तक क्यों नहीं बना,स्वास्थ्य सेवाएं क्यों ठप हैं लड़कियों की तालीम के क्या इंतजाम हैं इसका जवाब किसी के पास नहीं है।अब इस कस्बे का विकास आम आदमी पार्टी करेगी। उन्होंने कहा की अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे ।

मेंहदी रजा ने कहा की इस बार पुरकाजी की अवाम आम आदमी के प्रत्याशी को अपना समर्थन करेगी।आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है उन्हे सभी वर्गो का समर्थन मिल रहा है गरीब अमीर सभी उनके साथ हैं उन्होंने कहा की वह गरीबों की आवाज को हमेशा बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा की वह हमेशा जनता के बीच में रहकर जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाते रहे हैं इस बार मौका मिला तो नगर पंचायत में काफी योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिलेगा। इस मौके पर डॉक्टर चांद काजमी और मुनीर रजा ने दावा किया की मौका मिला तो इस बार दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी पुरकाजी का विकास करेगी।

पुरकाजी कस्बा ग्रीन और क्लीन बनाया जाएगा ताकि इस कस्बे का नाम अन्य शहरों में भी जाना जाए। पुरकाजी की जनता अब जान चुकी है की उनका भला अब कौनसी पार्टी कर सकती है इसलिए सभी लोग एक जुट होकर आम आदमी पार्टी को जिताने का काम करेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369