Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के थितकी कवायदपुर गांव में दो पक्षों में जमकर फायरिंग, तीन लोग घायल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थितकी गांव में खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में धारदार हथियार चले फायरिंग हुई जिसमें एक ही पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गांव में हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया है।जहां उन्हे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया है।

दरअसल थितकी कवायादपुर गांव का एक पक्ष अपने खेत में पानी देने के लिए गए थे। जबकि दूसरा पक्ष खेतों में निकलने वाले नाले से सिंचाई विभाग की ओर से आने वाला पानी अपने खेतों में पहुंचा रहा था इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझौंक होने लगी। देखते ही देखते बात मारपीट तक जा पहुंची और हंगामा खड़ा हो गया आरोप है की इसी बीच काफी संख्या में लोग मौके पर हथियार लेकर पहुंचे जहां उन्होंने निहत्थे लोगों पर फायरिंग कर दी।

पीड़ित रणधावा का आरोप है की यशपाल,उर्फ निकोणी,मोंटी, कल्लू,सन्नी,नंदपाल,और हिमांशु आदि ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें प्रियांकु पुत्र रणधावा,और रमन को गोली लगी है । जबकि एक अन्य घायल है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की दोनो ओर से धारदार हथियार से भी एक दूसरे पर वार किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369