आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तिथि की भले ही अभी कोई घोषणा ना हुई हो लेकिन उससे पहले ही कुछ लोग नगर पंचायत और पालिकाओं के चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।जिनमे एक नाम मंगलौर निवासी मुन्ना रैफरी का नाम भी सामने आया है। दरअसल मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के समर्थक मोहम्मद इमरान उर्फ मुन्ना रैफरी ने भी चुनाव लडने का निर्णय लिया है सब कुछ ठीक ठाक रहा तो वह मजबूती के साथ अध्यक्ष पद का चुनाव लडेंगे।
मुन्ना रैफरी ने बताया की वह हाजी सरवत करीम अंसारी के समर्थक हैं और बसपा के सिपाही हैं अगर विधायक और पार्टी का उन्हे समर्थन मिलता है तो वह बड़ी मजबूती के साथ नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लडेंगे उन्होंने बताया की वह किसी भी तरह से कमजोर नहीं है जनता में उनका अच्छा खासा प्रभाव है इस बार मंगलौर की जनता परिवर्तन चाहती है। जनता इस बार ऐसे व्यक्ति को वोट करेगी जो कस्बे के लिए विकास की सोच रखता हो और कस्बे को साफ सुथरा और खूबसूरत बना सके।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की मंगलौर कस्बे का जो विकास होना चाहिए था वह आज नहीं हुआ आज भी कस्बे की स्थिति जस की तस है कोई विकास नहीं हुआ लेकिन अगर जनता का उन्हे सहयोग और बसपा विधायक का समर्थन मिला तो वह कस्बे में बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे।
मुन्ना रैफरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए हैं जिसका लाभ उन्हे मिलेगा। जनता अब समझ चुकी है और इस बार जनता उन्ही को वोट करेगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला