Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने की ईद मिलन कार्यक्रम में शिरकत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंचे भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने ईद मिलन कार्यक्रम में शिरकत की ।इस मौके पर यूनियन के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजाद नगर चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राहुल बेदी ने कहा की ईद का त्योंहार खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योंहार है जो आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है लेकिन आज कुछ ताकतें इस देश के भाईचारे को खत्म कर देना चाहती हैं।

उन्होंने कहा भारतीय किसान यूनियन बेदी आने वाले समय में संगठन की मजबूती पर बल देगा।उन्होंने कहा की आज भारतीय किसान यूनियन बेदी किसानों को संगठित कर यूनियन को और अधिक मजबूत बनाएगी जिसके लिए गांव गांव जाकर एक किसान यात्रा निकाली जाएगी और बेदी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य किसानों को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक करना और एक मंच पर संगठित करना रहेगा इसके लिए भारतीय किसान यूनियन बेदी हमेशा प्रयासरत रही है उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन बेदी ने किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और आगे भी उठाती रहेगी।

राहुल बेदी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की आज देश जिस स्थिति से गुजर रहा है वह ठीक नहीं है भारतीय किसान यूनियन बेदी अपने अधिकार को समझती है और अब यूनियन को मजबूत कर अगली रणनीति का जल्द ही एलान किया जायेगा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की जब तक इस देश का किसान संगठित और अपने अधिकारों को लेकर जागरूक नहीं होगा तब तक सरकार किसानों का उत्पीड़न करती रहेंगी।उन्होंने कहा की अब समय आ गया है सभी किसान एकजुट होकर जन मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरे।

इस दौरान राहुल वेदिका स्वागत करने वालों में मोहब्बत अली, हुस्ने आलम, हुस्ने मुबारक ,माजिद अली मुस्तकीम, कुर्बान अली, नवीन जैन, नीरज शर्मा ,वरदान महरौली,शादाब, मुरसलीन आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369