आरिफ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध हजरत साबिर साहब की दरगाह प्रबंधक की जिम्मेदारी जब से रजिया बेगम को मिली है तभी से उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार दरगाह प्रबंधक द्वारा नए नए आदेश दरगाह में किये जा रहे हैं।हाल ही में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड और प्रशासन ने 65 साल की आयु पार कर चुके लगभग 9 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं जो अपने आप में एक ऐतिहासिक निर्णय है।
हालांकि दरगाह का इंतजाम संभालते ही प्रबंधक रजिया बेगम ने दावा किया था की दरगाह में अब पुराना ढर्रा नहीं चलेगा और जल्द ही कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा।एक तरफ जहां लंगर खाने का इंतजाम पहले से अधिक बेहतर हुआ है वहीं दरगाह में बकायेदारों से वसूली का रिकॉर्ड भी पहले से काफी बेहतर है।वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने हाल ही में 9कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हुई हैं उनमें दरगाह की चौकीदारनी श्रीमती अनवरी,अहमद हसन उर्फ बाबू,रेलवे स्टेशन स्थित साबरी सराय मस्जिद के इमाम जफर अहमद,दरगाह के वाद पैरोकार मुमताज अली,साबरी जामा मस्जिद कलियर के इमाम अब्दुल वाहिद,
लंगरखाने के कर्मचारी नसरुद्दीन,साबरी दरगाह के मुअज्जन मोहम्मद अली, मोअज्जन अब्दुलसलाम,सेवक मुन्ना खान, को दरगाह प्रबंधक ने दरगाह की सेवा से हटा दिया है। वहीं इस बाबत प्रबंधक रजिया बेगम ने कहा की दरगाह से 65 साल की आयु के कर्मचारियों को बाहर करने का निर्णय वक्फ बोर्ड और प्रशासन का है जिनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला