आरिफ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम में डॉक्टर अंबेडकर समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए और डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का समाज को क्या योगदान रहा है इस पर भी सभी वक्ताओं और छात्रों का खास फोकस रहा।
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल सिंह,रुड़की मेयर गौरव गोयल, पूर्व सांसद हरपाल साथी ,भाजपा नेता नवीन जैन, सहकारी समिति मेवड़ के चेयरमैन अनिल पाल और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने डॉक्टर भीम राव अंबेडकर को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा की बाबा साहब ने समाज के दबे कुचले अगड़ों पिछड़ों और दलितों को जो अधिकार दिए आज उनकी बदौलत ही समाज के पिछड़े लोग अपने अधिकार प्राप्त कर सकें हैं।
समिति के महामंत्री तिलक राम,जिला महामंत्री एव शिक्षक कीरत पाल सिंह ने कहा की आज डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने दलित और पिछड़े समाज को जो अधिकार दिए उन्हीं अधिकारों की बदौलत आज समाज के लोग समाज की मुख्य धारा से जुड़ पाए हैं। उन्होंने कहा की आज पूरी दुनिया डॉक्टर भीम राव अंबेडकर को उनकी जयंती पर याद कर रही है। प्रमुख समाजसेवी रमेश जी ने कहा की डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने कहा था की शिक्षित बनो,संघर्ष करो और संगठित रहो इतना ही नहीं बाबा साहब ने कहा था की पैर में जूता हो या ना हो लेकिन एक हाथ में किताब जरूर होनी चाहिए।
उसी को लेकर आज एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे हैं।इससे पूर्व सभी लोगों ने नगर निगम पर लगी डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष सुभाष जैमिनी,माघेराम वकील,शिवप्रकाश,सुरेंद्र कुमार,जगपाल सिंह,तिलकराज, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला