आरिफ नियाज़ी
रुड़की की वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री जल्द ही राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो सकती हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रभारी और खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल ने उनके आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।माना जा रहा है की सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही रश्मि चौधरी राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता लेंगी।
चौधरी नीरपाल का रश्मि चौधरी ने बुके देकर स्वागत किया।इस दौरान जहां चौधरी नीरपाल सिंह ने बताया की राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी उत्तराखंड में पार्टी की मजबूती को लेकर बेहद गंभीर हैं इसीलिए पार्टी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।पहले पार्टी के संगठन को मजबूत किया जायेगा उसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।
वहीं रश्मि चौधरी ने बताया की वह राष्ट्रीय लोकदल के नेता एवम सांसद जयंत चौधरी से बेहद प्रभावित हैं जयंत चौधरी लगातार पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं और हर मुद्दे को बड़े प्रभावित तरीके से आगे रखते हैं इसलिए राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में तीसरा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि रश्मि चौधरी ने यह नहीं बताया की वह पार्टी में शामिल होंगी या नहीं लेकिन इतना जरूर है की इस मीटिंग से यह अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है की रश्मि जल्द राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ले सकती हैं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला