Jan Mudde

No.1 news portal of India

डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती पर सालियर में होने वाला कार्यक्रम हुआ स्थगित,अब दूसरे स्थान पर स्थापित होगी मूर्ति

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सालियर में 16 अप्रैल को डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती पर होने वाला कार्यक्रम अब स्थगित हो चुका है।अब कुछ समय बाद इस कार्यक्रम की तिथि रखी जाएगी।डॉक्टर भीम राव अंबेडकर सर्व समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया की कार्यक्रम की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। पूर्व भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के आवास पर पहुंचे समिति के पदाधिकारियों ने बताया गया की बाबा साहब की जयंती पर होने वाला कार्यक्रम फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है

जल्द ही कार्यक्रम की नई तिथि की घोषणा की जाएगी।पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया की अब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को सालियर स्थित अनुसूचित समाज के बारात घर में स्थापित किया जाएगा।उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया है की वह इस मूर्ति का लोकार्पण करने जरूर पहुंचेंगे और उसी समय एन एच आई से अनुमति लेकर ग्राम सालियर में बन रहे कॉरिडोर अथवा चौराहे का नाम डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के नाम पर रखने की घोषणा कर दी जाएगी।

देशराज कर्णवाल ने बताया की कार्यक्रम स्थगित होने का उन्हें अफसोस जरूर है लेकिन खुशी इस बात की है की मुख्यमंत्री ने स्वम ही आगे के कार्यक्रम में उपस्थित होने की इच्छा जताई है जिससे अनुसूचित समाज के लोगों के साथ साथ समिति के सदस्यों में भी भारी उत्साह है जल्द ही मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम का समय देंगे। वह इसके लिए सीएम के आभारी हैं।अब उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा की अग्रिम कार्यक्रम की तिथि की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।इस मौके पर समित की नामित कमेटी के सदस्य हरी सिंह कर्णवाल,सुरेंद्र कुमार,रवि कुमार,अभिषेक कुमार,हुकम सिंह,मोनी कुमार और कर्म सिंह बर्मन आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369