आरिफ नियाज़ी
रुड़की की सैनी धर्मशाला में महात्मा ज्योति बाफूले की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे पहुंचे पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा की आज सभी को महात्मा ज्योति बाफूले के पद चिन्हों पर चलना चाहिए खासतौर पर युवाओं को अपने महापुरषों से प्रेरणा लेनी चाहिए बुरे कार्यों को छोड़ कर महापुरषों के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।राम सिंह सैनी ने कहा की आज पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में देश के महापुरषों को याद किया जाता है महात्मा ज्योतिबा फूले ने समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षा की अलख जगाई ।
इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा की महात्मा ज्योतिबाफूले महाराज सर्व समाज के मार्गदर्शक थे उन्होंने किसानों को आगे बढ़ाने और शिक्षा के लिए काफी कार्य किया जिन्हे आज सभी लोग याद कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रताप सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की महात्मा ज्योतिबा फूले ने जाति प्रथा को खत्म कर शिक्षा को बढ़ावा दिया उन्होंने कहा की शिक्षा में ही वैज्ञानिक रूप से समाज के उत्थान का मंत्र छुपा हुआ है इसलिए समाज को जाति व्यवस्था से मुक्त होना चाहिए।इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए साथ ही उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया।
इस दौरान साहित्यकार सुरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि समाज मंदिर मस्जिद में उलझ कर नहीं बल्कि शिक्षा के पथ पर चलकर ही आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि आज इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने का उद्देश्य यही है कि हम ऐसे महान व्यक्तित्व वाले महापुरुषों की जीवनी से अवगत हो सके, जिन्होंने देश और समाज की तरक्की में योगदान दिया। साथ ही कहा कि उन्होंने जो शिक्षा के पौधे रोपे हैं, उन्हें खींचकर बड़ा कर सकें।
इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने- अपने शब्दों से महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन करते हुए उन्हें शिक्षा की क्रांति का महानायक बताया और कहा कि सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मास्टर भोपाल सिंह सैनी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र सिंह सैनी, भाजपा नेता अनिल सैनी एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सैनी, मुल्कीराज सैनी, विकास त्यागी, इंजी. कर्ण सिंह सैनी, प्रो. देवेंद्र प्रताप सैनी, श्याम सिंह नागयान, चैयरमेन सुंदर सिंह सैनी, साहित्यकार सौ सिंह सैनी, राजकुमार सैनी, सौरभ सैनी आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला